FRI में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ हिंदी पखवाड़ा

FRI में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ हिंदी पखवाड़ा

हिंदी पखवाड़ा: आयोजित की गई विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं

Dehradun, 26 September: वन अनुसंधान संस्थान (FRI), देहरादून में 14 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक हिंदी पखवाड़ा बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस दौरान संस्थान में आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को संस्थान की निदेशक डॉ. रेनू सिंह ने अपने करकमलों से पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने हिंदी भाषा के प्रति संस्थान के बढ़ते रुझान पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी से हिंदी के और अधिक उपयोग और प्रगति का आह्वान किया।

समारोह में हिंदी में भाषा प्रशिक्षण परीक्षा उत्तीर्ण अधिकारियों और कर्मचारियों को भी नियमानुसार नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक (राजभाषा) शंकर शर्मा ने कुशलता से किया। इस मौके पर संस्थान के विभिन्न प्रभागों और कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे और हिंदी पखवाड़े के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। यह कार्यक्रम न केवल हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करता है, बल्कि सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्मार्ट देहरादून की सड़कों पर दौड़ेगी हाई-टेक सफाई मशीन

Sat Sep 27 , 2025
स्मार्ट देहरादून में सीएम धामी ने हाई-टेक रोड स्वीपिंग मशीन का किया शुभारंभ Dehradun, 27 September: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर में नगर निगम देहरादून की ओर से संचालित वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीन का शुभारंभ करते हुए फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर उन्होंने […]
सीएम धामी ने स्मार्ट देहरादून में वैक्यूम बेस्ड सफाई मशीन को दिखाया हरा सिग्नल

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share