यात्रा खर्च पर रिवॉर्ड्स देने वाला इंडिगो एसबीआई कार्ड लॉन्च

इंडिगो एसबीआई कार्ड: यात्रियों के लिए रिवॉर्ड्स और सुविधाओं से भरपूर पेशकश

इंडिगो एसबीआई कार्ड: यात्रियों के लिए रिवॉर्ड्स और सुविधाओं से भरपूर पेशकश

Dehradun, 28 October: देश की अग्रणी क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड और प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों के लिए एक नया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ‘इंडिगो एसबीआई कार्ड’ लॉन्च किया है। यह कार्ड उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो अक्सर यात्रा करते हैं और अपने खर्च पर अतिरिक्त लाभ पाना चाहते हैं।

इंडिगो एसबीआई कार्ड दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा जिनमें इंडिगो एसबीआई कार्ड और इंडिगो एसबीआई कार्ड एलीट। इस कार्ड से ग्राहक इंडिगो की उड़ानों, होटल बुकिंग और अन्य यात्रा सेवाओं पर रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त कर सकेंगे।

ग्राहक इस कार्ड के लिए एसबीआई कार्ड की वेबसाइट, स्प्रिंट ऐप, या रिटेल कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इंडिगो एसबीआई कार्ड पर इंडिगो से जुड़ी सेवाओं पर खर्च करने पर 3% तक रिवॉर्ड्स, और एलीट कार्ड पर 7% तक रिवॉर्ड्स मिलेंगे। होटल और ट्रैवल बुकिंग पर 2–3% रिवॉर्ड्स तथा अन्य श्रेणियों में 1–2% रिवॉर्ड्स का लाभ दिया जाएगा। ये रिवॉर्ड्स “इंडिगो ब्लूचिप्स” के रूप में मिलेंगे, जिनका उपयोग फ्लाइट, होटल, सीट अपग्रेड और भोजन जैसी सेवाओं के लिए किया जा सकेगा।

लॉन्च के अवसर पर एसबीआई कार्ड की एमडी और सीईओ सलिला पांडे ने कहा कि यह साझेदारी यात्रियों को अधिक सुविधा और लाभ देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि यह कार्ड ग्राहकों को किफायती और आसान यात्रा अनुभव देने में मदद करेगा।

पहले वर्ष शुल्क और पहली बार कार्ड उपयोग करने पर ग्राहकों को 5000 तक इंडिगो ब्लूचिप्स मिलेंगे। सालाना खर्च की तय सीमा पूरी करने पर अतिरिक्त ब्लूचिप्स का लाभ भी मिलेगा।

कार्डधारकों को घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, जबकि एलीट कार्ड धारकों को अंतरराष्ट्रीय लाउंज और ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाएगी।

इंडिगो एसबीआई कार्ड का वार्षिक शुल्क ₹1,499 और एलीट कार्ड का ₹4,999 रखा गया है। दोनों कार्ड मास्टरकार्ड और रुपे प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध होंगे।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ का पोस्टर परमार्थ निकेतन में हुआ लॉन्च

Tue Oct 28 , 2025
उत्तराखंड के जंगलों की सच्ची कहानियों पर आधारित ‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ Rishikesh, 28 October: गंगा किनारे बसे शांत परमार्थ निकेतन में आज एक अलग तरह का अनावरण हुआ। स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज जी ने हिंदी फीचर फिल्म ‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ का पोस्टर जारी किया — एक ऐसी फिल्म, […]
‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ का पोस्टर परमार्थ निकेतन में हुआ लॉन्च

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share