देहरादून में खेलों का महाकुंभ: बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जुटेंगे 28 राज्यों के एक हजार खिलाड़ी

देहरादून में खेलों का महाकुंभ: बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जुटेंगे 28 राज्यों के एक हजार खिलाड़ी

सीएम धामी ने की 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत

Dehradun, 04 October: देहरादून के परेड ग्राउंड में शनिवार को खेलों का महाकुंभ सजा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ किया। देशभर से 28 राज्यों की 54 टीमें और एक हजार से अधिक खिलाड़ी इस राष्ट्रीय आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं, जो 10 अक्टूबर तक चलेगा।

खेल संस्कृति का नया अध्याय

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह पहली बार है जब उत्तराखंड में सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। यह राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, चरित्र निर्माण और टीम भावना को मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसी योजनाओं ने देश में खेल संस्कृति का नया अध्याय लिखा है, जिससे भारत अब विश्व पटल पर खेलों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

स्पोर्ट्स हब के रूप में किया जाएगा विकसित

धामी ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद अब उत्तराखंड को ‘स्पोर्ट्स हब’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य में 517 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना तैयार की जा रही है। जल्द ही आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों, हल्द्वानी में राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को अनेक प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं — राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी, खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, राज्य स्तरीय पुरस्कार और 4 प्रतिशत खेल कोटा की बहाली जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। हाल ही में राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने देहरादून के जिलाधिकारी को बास्केटबॉल प्रशिक्षण अकादमी के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए तथा हल्द्वानी के खेल विश्वविद्यालय परिसर में उन्नत बास्केटबॉल प्रशिक्षण सुविधा विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बास्केटबॉल सहित अन्य सभी खेलों के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार, महासचिव कुलविंदर सिंह गिल, उपाध्यक्ष आदित्य चौहान, मंदीप सिंह ग्रेवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रतिबंधित कफ सिरप पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Sat Oct 4 , 2025
धामी सरकार की सख्ती: बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रदेशव्यापी छापेमारी अभियान शुरू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड सरकार ने बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्यभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री […]
प्रतिबंधित कफ सिरप पर ताबड़तोड़ छापेमारी

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share