नगर निगम में अश्लील डांस वीडियो से बवाल

नगर निगम में अश्लील डांस वीडियो से बवाल

अश्लील डांस वीडियो: यूट्यूबर की पार्टी ने मचाया नगर निगम में हंगामा

Roorkee, 13 October: नगर निगम रुड़की का सभागार इस बार कवि सम्मेलन के लिए बल्कि एक यूट्यूबर की जन्मदिन पार्टी के कारण चर्चाओंं में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मंच पर अश्लील डांस के दृश्य ने आम जनता को चौंका दिया और निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए। अचानक ही यह हॉल बन गया विवाद का केंद्र, और लोगों की नज़रों में निगम की छवि पर भी उठे सवाल।

मंच पर कराए गए अश्लील डांस

जानकारी के अनुसार, यह सभागार नगर निगम के एक पार्षद द्वारा कवि सम्मेलन के आयोजन के लिए बुक कराया गया था। हालांकि, बाद में उसी स्थान पर निजी बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें मंच पर अश्लील डांस कराए गए। वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम की भी किरकिरी हो रही है। निगम अधिकारियों ने कहा कि हॉल पार्षद द्वारा बुक कराया गया था और उन्हें कार्यक्रम की प्रकृति की जानकारी नहीं थी।

जांच के आदेश

गौरतलब है कि जिस यूट्यूबर का यह बर्थडे सेलिब्रेशन था, वह पहले भी अश्लील कंटेंट से जुड़े मामले में जेल जा चुका है। इस पूरे प्रकरण पर मेयर ललित मोहन अग्रवाल से जब प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि सभागार पार्षद की ओर से बुक किया गया था। यदि वहां अश्लील कार्यक्रम हुआ है तो इसकी जांच की जाएगी। आगे से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नगर निगम के सभागार का उपयोग निजी आयोजनों के लिए न किया जाए।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लेट नाइट पार्टी वीडियो वायरल, दून मेडिकल कॉलेज में हड़कंप

Tue Oct 14 , 2025
देहरादून मेडिकल कॉलेज में ‘लेट नाइट पार्टी’ का हंगामा अर्द्धनग्न होकर डांस, पुलिस से विवाद, अब सख्त कार्रवाई Dehradun, 14 October: दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में देर रात हुई एक ‘लेट-नाइट पार्टी’ ने पूरे संस्थान की साख पर दाग लगा दिया। तेज़ संगीत, शराब और अर्द्धनग्न डांस के बीच […]
देहरादून मेडिकल कॉलेज में ‘लेट नाइट पार्टी’ का हंगामा

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share