जनता दरबार: 125 समस्याएं सुनीं, कई का मौके पर हुआ समाधान

जनता दरबार में दिशा निर्देश देते डीएम सविन बंसल

जनता दरबार में डीएम सविन बंसल ने सुनी 125 शिकायतें

Dehradun, 08 September: जन समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलेभर से पहुंचे लोगों ने मंच पर अपनी 125 से अधिक समस्याएं रखीं, जिनमें अतिक्रमण, क्षतिग्रस्त सड़कें, पेयजल संकट, भूमि विवाद, मुआवजा और आर्थिक सहायता जैसी शिकायतें प्रमुख रहीं। प्रशासन ने इनमें से कई मुद्दों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया।

सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल के समक्ष जिलेभर से आए लोगों ने करीब 125 समस्याएं रखीं। इनमें अतिक्रमण, बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कें, पेयजल आपूर्ति बाधित होना, भूमि विवाद, आर्थिक सहायता और मुआवजा जैसे मामले प्रमुख रहे। कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

हर्रावाला में सार्वजनिक मार्ग पर अवैध तारबाड़ और कब्जे की शिकायत पर उप नगर आयुक्त को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार, भाटगढ़ी में सरकारी भूमि पर कब्जा हटाने का निर्देश एसडीएम को दिया गया। बदामवाला में नाली बंद कर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग को आदेशित किया गया।

टीएचडीसी कॉलोनी निवासियों की मांग पर मुख्य द्वार के सामने सड़क सुरक्षा के लिए स्पीड ब्रेकर लगवाने हेतु लोनिवि और परिवहन विभाग को कार्रवाई के निर्देश मिले। ग्राम पु

जनता दरबार में DM ने सुनी 125 शिकायतें
जनता दरबार में DM ने सुनी 125 शिकायतें

रोहितवाला की क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन दुरुस्त करने और ग्राम सभा कान्सवाली नौगांव में जल आपूर्ति बहाल करने को जल संस्थान व जल निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रधानमंत्री आवास योजना और आपदा मद से क्षतिग्रस्त मकानों व पंचायत भवनों के पुनर्निर्माण की मांग पर बीडीओ को पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए।

निजी भूमि कब्जे, जमीन फ्रॉड, अधूरे मकान, हिट एंड रन मामले और घरेलू विवाद जैसी शिकायतों पर पुलिस व तहसील प्रशासन को जांच व कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त रजा अब्बास, एसडीएम स्मृता परमार, कुमकुम जोशी, अपूर्वा, विनोद कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी वी.के. ढौंडियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धराली आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया मोल्यार फाउंडेशन

Mon Sep 8 , 2025
डीएम को सौंपा ₹2 लाख का चेक और 200 राहत किट Tehri, 08 September: धराली क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मोल्यार फाउंडेशन ने सराहनीय पहल की है। रविवार को फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल से शिष्टाचार […]
धराली आपदा पीड़ितों की मदद को दी राहत किट

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share