CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेट शीट

CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेट शीट

CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेट शीट, 17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

रवि प्रियांशु

Dehradun, 30 October: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 सत्र की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की आधिकारिक डेट शीट जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षाएँ 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। इस बार बोर्ड ने डेट शीट लगभग 110 दिन पहले जारी की है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए पर्याप्त समय देना है।

Also Read: स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 में जुटेंगे 60 देश

10वीं की परीक्षा 10 मार्च तक, 12वीं की 9 अप्रैल तक

सीबीएसई की अधिसूचना के मुताबिक, कक्षा 10वीं की परीक्षाएँ 10 मार्च 2026 तक, जबकि 12वीं की परीक्षाएँ 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। सभी परीक्षाएँ सुबह 10:30 बजे (भारतीय मानक समय) से प्रारंभ होंगी। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा के दौरान सभी विद्यालयों को अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश भेजे जाएंगे।

12वीं के विद्यार्थियों को मिलेगी तैयारी का समय

सीबीएसई ने इस बार परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया है। डेट शीट इस तरह बनाई गई है कि विद्यार्थी अपनी प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे JEE Main, NEET, CUET) की तैयारी के लिए भी पर्याप्त समय निकाल सकें। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि JEE Main और CBSE की बोर्ड परीक्षाएँ आपस में नहीं टकराएँगी। इससे विद्यार्थियों को दोनों परीक्षाओं की तैयारी में संतुलन बनाने में सुविधा होगी।

सुझावों के आधार पर तैयार हुई समय-सारिणी

सीबीएसई ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा की डेट शीट तैयार करते समय देशभर के 40,000 से अधिक स्कूलों और हितधारकों के सुझाव लिए गए। समय-सारिणी को इस तरह तैयार किया गया है कि प्रत्येक विषय की परीक्षा के बीच पर्याप्त अंतराल रहे, जिससे विद्यार्थी पुनरावृत्ति के लिए समय निकाल सकें।

तनाव-मुक्त परीक्षा माहौल उद्देश्य

सीबीएसई ने कहा है कि डेट शीट पहले जारी करने का मकसद विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर तनाव कम करना और उन्हें लंबी अवधि की व्यवस्थित तैयारी का अवसर देना है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि परीक्षा अवधि के दौरान गैर-बोर्ड गतिविधियाँ (Non-board Activities) सीमित रखें, ताकि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें।

सीबीएसई की वेबसाइट से डाउनलोड करें डेट शीट

परीक्षा की विस्तृत डेट शीट, विषयवार समय-सारणी और अन्य दिशा-निर्देश सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। साथ ही, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों को अपने नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर यह डेट शीट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करनी होगी।

10वीं की दो परीक्षाओं को लेकर असमंजस

बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन में साल 2025 के परिणामों की घोषणा के समय राष्ट्रीय शिक्षा नीति में की गई सिफारिशों के अनुसार कहा गया कि साल 2026 में बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से आयोजित होंगी। इसी के साथ यह भी कहा गया था कि 10वीं की दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। लेकिन 30 अक्टूबर को जारी नोटीफिकेयशन और फाइनल डेट शीट में दो बोर्ड परीक्षाओं को न तो जिक्र है और न ही दो डेटशीट जारी की गई। ऐसे में बच्चों और अभिभावकों के बीच दो परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकसंस्कृति के रंगों से महका दून विश्वविद्यालय

Fri Oct 31 , 2025
दून विश्वविद्यालय छात्रों की प्रस्तुतियों में झलकी उत्तराखंड की लोक विरासत Dehradun, 31 October: उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष के अवसर पर दून विश्वविद्यालय का परिसर लोक संस्कृति के रंगों में नहा उठा। लोकगीत, लोकनृत्य और शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार की सांस्कृतिक परंपराओं को मंच […]
लोकसंस्कृति के रंगों से महका दून विश्वविद्यालय

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share