दून पुलिस का एक्शन: अतिक्रमणकारियों पर ₹54 हजार का जुर्माना

अतिक्रमणकारियों पर ₹54 हजार का जुर्माना, दून पुलिस का सख्त अभियान

अतिक्रमणकारियों पर ₹54 हजार का जुर्माना, दून पुलिस का सख्त अभियान

156 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई, 32 चालान न्यायालय भेजे गए

Dehradun, 15 October: त्योहारी सीजन में शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए दून पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस टीमों ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मुख्य मार्गों, फुटपाथों और बाजार क्षेत्रों में गहन चेकिंग की।

156 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि जिन दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान फैलाकर या वर्कशॉप के बाहर सड़क पर वाहन खड़े कर आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न की, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 81 पुलिस एक्ट के तहत 156 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया, जिससे कुल ₹54,000 की राशि वसूली गई। वहीं 32 व्यक्तियों के चालान 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत न्यायालय भेजे गए।
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों पर अवैध अतिक्रमण कर अव्यवस्था फैलाने वाले 86 व्यक्तियों के खिलाफ 152 बीएनएसएस के तहत रिपोर्ट संबंधित मजिस्ट्रेट को भेजी गई है।

आगामी दिनों में अभियान और सख्त

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। त्योहारी सीजन में शहर के बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ और सख्त रुख अपनाया जाएगा ताकि मुख्य मार्गों, फुटपाथों और बाजारों में यातायात सुचारु रहे और आम नागरिकों को असुविधा न हो।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजयुमो पूर्व महामंत्री गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Wed Oct 15 , 2025
भाजयुमो के पूर्व महामंत्री पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार हरिद्वार से बरामद हुई किशोरी, आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया Nainital, 15 October: राजनीति के गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व जिला महामंत्री देवी सिंह […]
भाजयुमो के पूर्व महामंत्री गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share