एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में विज्ञान प्रदर्शनी, 138 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कार्यशील मॉडल
Dehradun, 14 February: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कुल 138 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी में अभिभावकगण, विद्यालय के निदेशक महोदय एवं प्रधानाचार्या महोदया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीवविज्ञान से संबंधित विभिन्न कार्यशील मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए इन मॉडलों ने न केवल उनकी वैज्ञानिक समझ को प्रदर्शित किया, बल्कि उनके नवाचार और रचनात्मक सोच की झलक भी दिखाई।
अभिभावक बड़ी संख्या में प्रदर्शनी देखने पहुंचे और अपने बच्चों के साथ मॉडलों की कार्यप्रणाली तथा उनके भविष्यगत उपयोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने प्रोजेक्ट समझाए और आगंतुकों के प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।
विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुई और भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन निरंतर करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

