दिसंबर में होगा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह, अंतिम चरण में तैयारियाँ

दिसंबर में होगा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह, अंतिम चरण में तैयारियाँ

दिसंबर में होगा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह

ऑनलाइन पंजीकरण 3 नवंबर से शुरू होकर 18 नवंबर तक

Srinagar, 02 November: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने 12वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों में जुट गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। यह समारोह दिसंबर 2025 में हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन और ऑनलाइन) में आयोजित किया जाएगा।

कुलसचिव प्रो. राकेश कुमार ढोड़ी ने बताया कि समारोह के लिए छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण 3 नवंबर से शुरू होकर 18 नवंबर तक चलेगा। पंजीकरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट hnbgu.ac.in पर किया जा सकेगा। समारोह में भाग लेने वाले प्रत्येक उम्मीदवार के लिए 1500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों — श्रीनगर, पौड़ी और टिहरी के शैक्षणिक सत्र 2023–24 और 2024–25 के स्नातकोत्तर छात्रों को उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। वहीं पीएचडी उपाधि उन्हीं शोधार्थियों को दी जाएगी जिन्होंने 1 नवंबर 2023 के बाद डिग्री प्राप्त की है और जिनकी मौखिक परीक्षा 15 नवंबर 2025 तक पूरी हो चुकी है।

इसके अतिरिक्त, इन सत्रों के स्वर्ण पदक विजेताओं को व्यक्तिगत रूप से दीक्षांत समारोह में डिग्री और पदक प्रदान किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि समारोह को गरिमामय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियाँ जोरों पर हैं। आयोजन समिति ने सभी संकायों से संबद्ध विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और डिग्रियाँ समय पर मिल सकें।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

52 रन से जीत के बाद पूरा हुआ 52 साल का इंतज़ार: भारत विश्वविजेता

Mon Nov 3 , 2025
भारत की शेरनियाँ बनीं विश्वविजेता: दक्षिण अफ्रीका पर 52 रनों की ऐतिहासिक जीत वर्ल्ड कप 2025: शैफाली और दीप्ति ने लिखी भारत की गौरवगाथा Mumbai, 03 November: 52 साल का इंतज़ार आखिरकार खत्म हुआ। नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। रविवार […]
52 रन से जीत के बाद पूरा हुआ 52 साल का इंतज़ार: भारत विश्वविजेता

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share