आईसीएफआरई के सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों का भव्य सम्मान

आईसीएफआरई के सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों का भव्य सम्मान

आईसीएफआरई के सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों का भव्य सम्मान

80 वर्ष पूर्ण कर चुके 23 पूर्व वैज्ञानिकों व कार्मिकों को किया गया सम्मानित

Dehradun, 28 Ferbruary: भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा साइंटिस्ट हॉस्टल, Forest Research Institute (एफआरआई) में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आईसीएफआरई एवं संबंधित संस्थानों के उन सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों और कार्मिकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 31 दिसंबर 2025 तक 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। इस अवसर पर कुल 23 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया, जिनकी जन्मतिथि वर्ष 1935 से 1945 के बीच की है।

सम्मानित व्यक्तियों में श्री एम.एल. ठाकुर, श्री एस.एस. राजपूत, हरबक्श सिंह, के.एस. शुक्ला, एम.के. भट्टाचार्य, एम.एन. झा, पी.एल. सोनी सहित अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कार्मिक शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एन.एस.के. हर्ष, डॉ. ओमबीर सिंह, डॉ. एस.पी. सिंह एवं वाई.एस. नेगी ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर वक्ताओं ने वरिष्ठ वैज्ञानिकों के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके अनुभव और शोध कार्यों ने देश में वानिकी अनुसंधान को नई दिशा प्रदान की है।

समारोह में उपस्थित सदस्यों ने वरिष्ठजनों के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share