रंग और सौहार्द के साथ लोजपा (रामविलास) का होली मिलन समारोह संपन्न

लोजपा (रामविलास) का होली मिलन समारोह

बंजारावाला में लोजपा (रामविलास) का होली मिलन, एकता का संदेश

Dehradun, 28 February: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड इकाई द्वारा बंजारावाला स्थित प्रदेश कैंप कार्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने किया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

पार्टी नेतृत्व ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव सी.पी. सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष जय गोविंद, प्रदेश सचिव नागेंद्र कुमार गुप्ता, मोनिका अस्टवाल, प्रदेश प्रवक्ता विशाल ठाकुर, संजीवनराम और सुनील पासवान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

आईसीएफआरई के सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों का भव्य सम्मान

शनि फरवरी 28 , 2026
आईसीएफआरई के सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों का भव्य सम्मान 80 वर्ष पूर्ण कर चुके 23 पूर्व वैज्ञानिकों व कार्मिकों को किया गया सम्मानित Dehradun, 28 Ferbruary: भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा साइंटिस्ट हॉस्टल, Forest Research Institute (एफआरआई) में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। […]
आईसीएफआरई के सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों का भव्य सम्मान

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share