उत्तराखंड में सक्रिय हुई राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल, सौरभ वत्स बने प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने सौरभ वत्स को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

विधानसभा चुनाव की सभी 70 सीटों पर उतरने का ऐलान, जल्द होगा प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का गठन

Dehradun | June 20, 2026

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने उत्तराखंड में अपने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सौरभ वत्स को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

पार्टी नेतृत्व के अनुसार जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी और जिला स्तर की इकाइयों का गठन किया जाएगा। संगठन का कहना है कि जो कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय रहकर काम करेगा, पार्टी उसे चुनावी मैदान में उतारने का अवसर देगी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

युवाओं, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर फोकस

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने राज्य में बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही है। पार्टी का दावा है कि उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है और विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं में सामने आई अनियमितताओं से युवा निराश हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी का कहना है कि संगठन दबे-कुचले और जरूरतमंद लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएगा तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास करेगा।

“उत्तराखंड तीसरे राजनीतिक विकल्प की तलाश में”

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) अभिषेक त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड लंबे समय से एक मजबूत तीसरे राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रहा है। इसी सोच के तहत सौरभ वत्स को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल राज्य में तीसरे मोर्चे के रूप में जनता के बीच जाएगा और दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों के विकल्प के तौर पर अपनी राजनीतिक भूमिका मजबूत करेगा।

सौरभ वत्स बोले- बूथ स्तर तक मजबूत होगा संगठन

प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर सौरभ वत्स ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा और बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा। साथ ही पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटते हुए राज्यभर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

सौरभ वत्स ने दावा किया कि बड़ी संख्या में युवा पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं और आने वाले समय में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल उत्तराखंड की राजनीति में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये

Sat Jun 20 , 2026
उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में पहुंची धनराशि देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के 4400 से अधिक श्रमिक लाभार्थियों के खाते में डीबीटी […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share