दून ब्लॉसम की प्रधानाचार्या कुसुम गोसाई को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान
Dehradun, 27 September: दून ब्लॉसम स्कूल की प्रधानाचार्या कुसुम गोसाई को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और निरंतर नेतृत्व के लिए ‘मार्गदर्शन श्री सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइकोमेट्रिक काउंसलिंग, भारत और संख्य योग फाउंडेशन, उत्तराखंड की ओर से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कुसुम गोसाई के शैक्षिक नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया।
सम्मान ग्रहण करते हुए प्रधानाचार्या गोसाई ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं बल्कि पूरे दून ब्लॉसम स्कूल परिवार की प्रतिबद्धता और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

