GRD Dehradun के 77 छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी, कैंपस प्लेसमेंट जारी

GRD Dehradun के 77 छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी, कैंपस प्लेसमेंट जारी

लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार के बाद GRD Dehradun के विद्यार्थियों को मिली बड़ी सफलता

Dehradun, 09 March: राजधानी देहरादून के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेज जी.आर.डी. इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर रोड के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 77 अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन हुआ है। संस्थान से बी.टेक, एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीएचएम, डीएचएम और बीएससी (एनीमेशन एवं मल्टीमीडिया) के विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए नौकरी हासिल की।

GRD Dehradun के छात्रों को मिली बड़ी कंपनियों में नौकरी
GRD Dehradun के छात्रों को मिली बड़ी कंपनियों में नौकरी

कॉलेज में आयोजित चयन प्रक्रिया के तहत डेव्सलेन, प्रोडेस्क आईटी, कॉलेबोरा टेक्नोलॉजीज, इन्वेस्टर्स क्लिनिक, हयात रीजेंसी, सॉलिटेयर इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, पुलमैन नोवोटेल एरोसिटी, एमपीएस, क्वेस कॉर्प लिमिटेड, रामाडा, जे-टाउन प्रोडक्शन्स, एस्रोट कंसल्टिंग लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, द पॉली किड्स, एचपी बर्ग टेक्नोलॉजीज, आईएनर्जाइज़र, आईलीड्स, जे.डी. फ्यूज़न, मंगलमय माइक्रो फाइनेंस, ओकलैंड लेजर, स्काईरिबेट ट्रैवल्स और वर्टो जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

संस्थान के चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ने चयनित छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सही दिशा भी बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य है कि हर विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा कर सके। इसके लिए पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास और करियर मार्गदर्शन पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

67 और कंपनियां जल्द आएंगी

संस्थान के महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने बताया कि अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया अभी जारी है। आने वाले समय में करीब 67 और बहुराष्ट्रीय कंपनियां चयन प्रक्रिया के लिए संस्थान पहुंचने वाली हैं।

उन्होंने कहा कि संस्थान का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल पूरे वर्ष विद्यार्थियों को साक्षात्कार की तैयारी, व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल और व्यवहारिक ज्ञान के लिए प्रशिक्षित करता है। इसी निरंतर अभ्यास और मार्गदर्शन के कारण विद्यार्थियों को सफलता मिली है।

संस्थान में उत्साह का माहौल

इस उपलब्धि से संस्थान परिसर में उत्साह का माहौल है। सभी शिक्षकों ने चयनित 77 विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, प्रेजिडेंट डॉली ओबेराय, वाइस प्रेजिडेंट सरदार प्रबजी ओबेराय, महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी, निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट भूपिंदर सिंह नायर, गुंजन भाटिया, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट http://www.grdedu.in देखी जा सकती है।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

महिला सुरक्षा को लेकर सेनानी संगठन ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Mon Mar 9 , 2026
ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर्स समिति के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में महिला सुरक्षा को लेकर गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की Dehradun, 09 Macrh: महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर्स समिति (आर) दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशा लाल के नेतृत्व में सेनानी संगठनों के प्रतिनिधियों […]
महिला सुरक्षा को लेकर सेनानी संगठनों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share