सोशल मीडिया की रील्स ने बनाया चोर, पुलिस ने दबोचा

सोशल मीडिया की रील्स ने बनाया चोर, पुलिस ने दबोचा

सोशल मीडिया की रील्स ने बिगाड़ा खेल, चेन स्नेचर गिरफ्तार

Dehradun, 26 October: सोशल मीडिया की रील्स देखकर अपराध की राह पर चल पड़ा एक युवक आखिरकार पुलिस के जाल में फंस गया। देहरादून में इस वर्ष हुई एकमात्र चेन स्नेचिंग की घटना का पटेलनगर पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छिनी गई सोने की चेन और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

घटना 19 अक्टूबर की है, जब नयागांव से प्रेमनगर जा रही लक्ष्मी रावत की गले से बाबा फार्म के पास एक अज्ञात युवक ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली थी। इस पर थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर सुराग जुटाए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया और पहचान छिपाने के लिए पूरे रास्ते हेलमेट नहीं उतारा।

लगातार पतारसी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 25 अक्टूबर को बल्लूपुर के पास से शिवम उर्फ शुभम (22 वर्ष) पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी श्रीदेव सुमन नगर, बल्लूपुर रोड को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई सोने की चेन और मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में शिवम ने बताया कि वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर चैन स्नेचिंग की रीलें देखकर प्रेरित हुआ था। अपने ऊपर चढ़े कर्ज को उतारने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। पहचान छिपाने के लिए उसने घटना के दौरान नंबर प्लेट हटा दी थी।

एसएसपी देहरादून ने पुलिस टीम की तत्परता और सटीक रणनीति की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई सोशल मीडिया से प्रेरित अपराधों पर लगाम लगाने का उदाहरण है।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना पट्टा कुत्ता घुमाया तो ₹2000 का चालान: देहरादून में सख्त हुए नियम

Sun Oct 26 , 2025
पेट लवर्स ध्यान दें! अब देहरादून में बिना पट्टा कुत्ता घुमाना पड़ेगा भारी Dehradun, 26 October: अगर आप अपने पालतू कुत्ते को रोज़ सैर कराने ले जाते हैं, तो अब ज़रा संभल जाइए। नगर निगम देहरादून ने पालतू पशुओं, खासकर कुत्तों को लेकर नई सख्त नीति लागू की है। अब […]
बिना पट्टा कुत्ता घुमाया तो ₹2000 का चालान: देहरादून में सख्त हुए नियम

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share