RBI Recruitment 2026: प्रीलिम्स, मेन्स और भाषा दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा चयन, शुरुआती वेतन करीब ₹58,514 प्रतिमाह
RBI Assistant Recruitment 2026
New Delhi/Dehradun, 16 February: देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच बैंकिंग सेक्टर की सरकारी नौकरियां युवाओं के लिए सबसे भरोसेमंद करियर विकल्प मानी जाती हैं। खासकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जैसी प्रतिष्ठित संस्था में नौकरी न केवल सुरक्षित भविष्य देती है बल्कि आकर्षक वेतन और सुविधाएं भी प्रदान करती है। ऐसे में RBI द्वारा 2026 में असिस्टेंट के 650 पदों पर निकाली गई भर्ती लाखों अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर बनकर सामने आई है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने वर्ष 2026 के लिए असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 650 रिक्त पद भरे जाएंगे। बैंकिंग जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पद का नाम
असिस्टेंट (Assistant)
कुल पद
650
आयु सीमा
-
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिनका जन्म 02 फरवरी 1998 से पहले नहीं और 01 फरवरी 2006 के बाद नहीं हुआ हो (दोनों तिथियां शामिल)।
शैक्षणिक योग्यता
-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक
(SC/ST/PwBD के लिए पास क्लास पर्याप्त) -
कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान अनिवार्य
पूर्व सैनिकों के लिए
-
स्नातक डिग्री या सशस्त्र बलों की मैट्रिक समकक्ष परीक्षा
-
न्यूनतम 15 वर्ष की रक्षा सेवा
भाषा योग्यता
जिस भर्ती कार्यालय के लिए आवेदन करेंगे, उस राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ना-लिखना-बोलना आना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया
-
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
-
मुख्य परीक्षा (Mains)
-
भाषा दक्षता परीक्षा (LPT)
वेतन (Salary)
-
प्रारंभिक बेसिक पे: ₹29,000 प्रति माह
-
कुल शुरुआती वेतन: लगभग ₹58,514 प्रतिमाह (HRA छोड़कर)
-
साथ में भत्ते, चिकित्सा और बैंक सुविधाएं
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
www.rbi.org.in
अंतिम तिथि
8 मार्च 2026
आवेदन शुल्क
-
SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen: ₹50 + 18% GST
-
GEN/OBC/EWS: ₹450 + 18% GST
-
RBI स्टाफ: कोई शुल्क नहीं
Direct Link: Here
क्यों खास है यह नौकरी
- भारत के सबसे प्रतिष्ठित बैंक में काम करने का मौका
- स्थायी सरकारी नौकरी
- अच्छा वेतन और भत्ते
- करियर ग्रोथ और प्रमोशन के अवसर
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

