राज्यपाल ने ‘समिट्सः द जर्नी ऑफ उत्तराखंड ग्रामीण बैंक’ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन
लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में बैंक की यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की दृष्टि को दर्शाने वाली पुस्तक जारी
Dehradun, 07 March: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने शनिवार लोक भवन में Uttarakhand Gramin Bank की कॉफी टेबल बुक ‘समिट्सः द जर्नी ऑफ उत्तराखंड ग्रामीण बैंक’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने बैंक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस पहल के लिए बधाई दी।
कॉफी टेबल बुक में वर्ष 1983 से शुरू हुई क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की विरासत से लेकर वर्ष 2012 में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के गठन तक की यात्रा को दर्शाया गया है। इसके साथ ही बैंक के विकास, वित्तीय समावेशन, तकनीकी नवाचार, स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों के सशक्तीकरण से जुड़ी उपलब्धियों को भी संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि किसी भी संस्था की यात्रा का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण बेहद महत्वपूर्ण होता है। इससे न केवल अतीत की उपलब्धियां संरक्षित होती हैं, बल्कि भविष्य की दिशा भी स्पष्ट होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कॉफी टेबल बुक बैंक की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा और समाज के प्रति उसके योगदान को प्रभावी ढंग से सामने लाएगी।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है, जहां भौगोलिक परिस्थितियां कई बार चुनौतीपूर्ण होती हैं। ऐसे में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना बेहद आवश्यक है। इस दिशा में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने ग्रामीण जनता को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने सुझाव दिया कि इस कॉफी टेबल बुक को प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, जिला अधिकारियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोगों तक भी पहुंचाया जाए, ताकि उन्हें बैंक की भूमिका और योगदान के बारे में जानकारी मिल सके।
इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन हरि हर पटनायक, जीएम (प्रशासन) अमिता रतूड़ी, जीएम (नेटवर्क) भारती नौडियाल, जीएम (नेटवर्क एवं ऑडिट) राजीव प्रकाश और जीएम (विजिलेंस एवं आईटी) आशीष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.
