पीएनबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 की शुरुआत

पीएनबी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 की शुरुआत

पीएनबी ने “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 मनाया

Dehradun, 27 October: पंजाब नैशनल बैंक ने “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक चंद्र तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी राघवेंद्र कुमार ने कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई और पारदर्शिता व नैतिक शासन के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक बी.पी. महापात्र और डी. सुरेंद्रन ने भी कर्मचारियों को सतर्कता और ईमानदारी को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मनाए जा रहे इस सप्ताह में पीएनबी देशभर में सत्यनिष्ठा शपथ, जागरूकता संगोष्ठियाँ और डिजिटल अभियानों के माध्यम से सतर्कता संदेश प्रसारित कर रहा है।

पीएनबी ने इस पहल के जरिए यह संकल्प दोहराया कि आर्थिक मजबूती के साथ नैतिक मूल्यों की रक्षा ही सच्चे विकास का आधार है।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईमानदारी बने आदत, पारदर्शिता बने पहचान: टीएचडीसी का संकल्प

Mon Oct 27 , 2025
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 की शुरुआत Rishikesh, 27 October: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ किया। यह अभियान 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सभी कार्यालयों और परियोजना स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है। […]
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 की शुरुआत

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share