ईमानदारी बने आदत, पारदर्शिता बने पहचान: टीएचडीसी का संकल्प

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 की शुरुआत

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 की शुरुआत

Rishikesh, 27 October: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ किया। यह अभियान 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सभी कार्यालयों और परियोजना स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है।

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. विश्नोई ने कहा कि सतर्कता प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है और सुशासन की मजबूत नींव भी। उन्होंने ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को संगठनात्मक विश्वास की कुंजी बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग द्वारा कॉर्पोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर की गई। उन्होंने कर्मचारियों से हर कार्य में पारदर्शिता और सजगता बनाए रखने का आह्वान किया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

मुख्य सतर्कता अधिकारी रश्मिता झा ने अपने संदेश में कहा कि सतर्कता कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन की संस्कृति का मूल तत्व है। इसी अवसर पर सतर्कता जागरूकता पुस्तिका 2025 का भी विमोचन किया गया।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने पुनः यह संकल्प दोहराया कि संगठन का विकास केवल तकनीकी उत्कृष्टता से नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों और पारदर्शिता से संभव है।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

देहरादून की डॉ. अंजलि नौरियाल बनीं BCYW फाउंडेशन (अमेरिका) की एंबेसडर

सोम अक्टूबर 27 , 2025
डॉ. अंजलि नौरियाल युवतियों में स्तन कैंसर जागरूकता बढ़ाने की संभालेंगी जिम्मेदारी Dehradun, 27 October: उत्तराखंड की पत्रकार, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अंजलि नौड़ियाल को ब्रैस्ट कैंसर इन यंग वुमन फाउंडेशन (BCYW Foundation, डेनवर, अमेरिका) की एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इस भूमिका में वे युवतियों में स्तन कैंसर […]
देहरादून की डॉ. अंजलि नौरियाल बनीं BCYW फाउंडेशन (अमेरिका) की एंबेसडर

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share