दोस्तों के बीच मामूली कहासुनी में चला चाकू, युवक की मौत

दोस्तों के बीच मामूली कहासुनी में चला चाकू, युवक की मौत

दोस्तों के बीच विवाद ने ली जान, आरोपी गिरफ्तार

Rishikesh, 27 October: शनिवार रात मुनिकीरेती क्षेत्र में दोस्तों के बीच हुई मामूली कहासुनी एक युवक की मौत का कारण बन गई। जानकारी के अनुसार, खारास्त्रोत वाइन शॉप के पास दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। इस दौरान एक युवक ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर मुनिकीरेती थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया, जहाँ उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान अजेंद्र कंडारी (30 वर्ष), पुत्र राय सिंह कंडारी, निवासी वार्ड नंबर-3, शीशम झाड़ी, मुनिकीरेती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक और आरोपी दोनों आपस में परिचित थे और एक ही क्षेत्र में रहते थे।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी ने तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अक्षय ठाकुर, पुत्र नरेश ठाकुर, निवासी गली नंबर-20, शीशम झाड़ी, मुनिकीरेती को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी मुनिकीरेती ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है।

 

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में लागू होगा “ग्रीन सेस”, बाहरी वाहनों से वसूला जाएगा शुल्क

Mon Oct 27 , 2025
ग्रीन सेस: राज्य में प्रदूषण नियंत्रण और हरित अवसंरचना के लिए ऐतिहासिक पहल Dehradun, 27 October: उत्तराखंड अब हरियाली की ओर एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री […]
उत्तराखंड में लागू होगा “ग्रीन सेस”, बाहरी वाहनों से वसूला जाएगा शुल्क

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share