दुबई से लौटा युवक बना लुटेरा, 12 घंटे में पुलिस ने दबोचा

दुबई से लौटा युवक बना लुटेरा, 12 घंटे में पुलिस ने दबोचा

दुबई से लौटा युवक बना लुटेरा, 12 घंटे में पुलिस ने दबोचा

Dehradun, 12 November: अठूरवाला क्षेत्र में महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने महज़ 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है।

सोमवार को अठूरवाला, जौलीग्रांट निवासी मनेन्द्र सिंह गुंसाई की माताजी से एक अज्ञात युवक ने पता पूछने के बहाने बातचीत की। इसी दौरान उसने मौका पाकर महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और मौके से फरार हो गया।

पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर थाना डोईवाला पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मंगलवार को जौलीग्रांट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान मनीष पंवार पुत्र पुरण सिंह, निवासी जौलीग्रांट के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद हुआ, जबकि घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक वर्ष तक दुबई में नौकरी कर रहा था और करीब दस दिन पहले ही भारत लौटा था। लौटने के बाद नशे की लत पूरी करने के लिए उसने यह वारदात की। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में लागू होगी नई व्यवस्था, वर्चुअल रजिस्ट्रेशन सिस्टम से घर बैठे कर सकेंगे रजिस्ट्री

बुध नवम्बर 12 , 2025
उत्तराखंड में अप्रैल 2026 से शुरू होगा वर्चुअल रजिस्ट्रेशन सिस्टम जमीन खरीद-फरोख्त में बढ़ेगी पारदर्शिता Dehradun, 12 November: उत्तराखंड सरकार ने जमीनों की रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में अब वर्चुअल रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू किया जाएगा, जो आगामी […]
अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में लागू होगी नई व्यवस्था, वर्चुअल रजिस्ट्रेशन सिस्टम से घर बैठे कर सकेंगे रजिस्ट्री

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share