सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ
Dehradun,04 October: देहरादून जू से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में वन्य जीवों के हमलों में जनहानि होने पर अब 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
संस्कृति और परंपरा के अभिन्न अंग वन्यजीव
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की 14.77% भूमि राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव विहारों और आरक्षित क्षेत्रों के रूप में संरक्षित है, जो देश के औसत 5.27% से कहीं अधिक है।
सीएम ने कहा कि बाघ, गुलदार, हाथी और हिम तेंदुए जैसे वन्य प्राणियों की संख्या में वृद्धि राज्य के संरक्षण प्रयासों का प्रमाण है। हालांकि मानव–वन्यजीव संघर्ष की चुनौतियाँ भी बढ़ रही हैं, जिन्हें आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक उपायों से कम किया जाएगा।
उन्होंने वन विभाग को हर जिले में नया पर्यटन स्थल विकसित करने और इको–टूरिज्म मॉडल को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम यंग ईकोप्रिन्योर योजना के तहत युवाओं के लिए वाइल्डलाइफ टूरिज्म और नेचर गाइड जैसे नए अवसर बनने की बात कही।
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी कहा कि इकोनॉमी, इकोलॉजी और टेक्नोलॉजी के मेल से ही प्रदेश आगे बढ़ सकता है। इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

