अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘सारथी एक नई उम्मीद सोसायटी’ का आयोजन, शिक्षा से उद्यमिता तक महिलाओं के योगदान को सराहा गया
Dehradun, 07 March: समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, उद्यमिता, कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 30 प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सारथी एक नई उम्मीद सोसायटी द्वारा हरिद्वार रोड स्थित Hotel NJ Portico में किया गया, जिसमें शहर के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार समारोह का उद्देश्य समाज में नारी शक्ति के योगदान को पहचान देना और महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों को मंच प्रदान करना था।
इस अवसर पर जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया, उनमें कविता विरमानी (मॉडल एवं ब्रांड एंबेसडर), दिव्या असवाल गुप्ता (शिक्षाविद), दीपा जरदारी (समाजसेवी), वंदना श्रीवास्तव, रेनू ठक्कर (डेयरी उद्यमी), सोनिका शर्मा (शिक्षा क्षेत्र), पिंकी पंवार (बाल विकास व प्रशिक्षण), मीना त्रिपाठी (योग एवं सेवा कार्य), सोनाली अग्रवाल (योग प्रशिक्षक), तसनीमा कौसर (दून महिला शक्ति ट्रस्ट), लक्ष्मी रावत (निःशुल्क योग प्रशिक्षण), निमिषा आनंद (शिक्षिका), अमृत मारबनियांग बुरेट (हस्तशिल्प व सामाजिक उद्यमिता), शशि उप्रेती (चिकित्सा क्षेत्र), आशा धौंडियाल (उद्यमी), आशु सिंह (आर्किटेक्चर व इंटीरियर डिजाइन), रमनप्रीत कौर (समाजसेवा), शेली अरोड़ा (ऑर्गेनिक फार्मर्स मार्केट), मीरा सिरस्वाल (एलआईसी व महिला सशक्तिकरण), प्रतिमा शर्मा (सामाजिक कार्यकर्ता), सिम्मी कुकरेजा (फैशन डिजाइनर), पूनम शर्मा (फाउंडेशन संचालक), डॉ. हिमानी बिंजोला (मीडिया व शिक्षा), ईशा रानी (शिक्षा क्षेत्र), रीमा पंडित (पत्रकारिता क्षेत्र), गंगा देवी (आंगनबाड़ी व सामाजिक सेवा), डॉ. सरिता मलिक (शिक्षा क्षेत्र), डॉ. स्वाति आनंद (उच्च शिक्षा), एकता अर्पण सिंह (उद्यमी व सामाजिक कार्य) सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मधुबाला आर्य, विनोद उनियाल, भानुप्रिया और डॉ. हरीश तोमर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रितु अग्रवाल और राजेश अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों ने सभी सम्मानित महिलाओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, व्यवसाय, विज्ञान, कला और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल महिलाओं का मनोबल बढ़ता है, बल्कि नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। संचालन रोमा पंडित ने किया। समारोह का समापन नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ किया गया।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

