कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भूमि संबंधी विसंगतियां शीघ्र दूर कर निर्माण कार्य शुरू करने के दिए निर्देश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के लिए चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद यूपीसीएल, वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों से प्रस्तावित बिजली घर की भूमि से संबंधित जानकारी ली और भूमि संबंधी विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि से संबंधित सभी समस्याओं एवं विसंगतियों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि प्रस्तावित बिजली घर के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने तथा निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सुवाखोली में प्रस्तावित शौचालय के लिए चयनित भूमि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों को भूमि से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मंत्री जोशी ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत वीर सिंह चौहान, मोहन सिंह, डीएफओ मसूरी देवी प्रसाद बलोनी, निदेशक यूपीसीएल मदन राम आर्य सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशालः डाॅ. धन सिंह रावत

शनि अगस्त 29 , 2026
एमकेपी पीजी काॅलेज से 100 दिवसीय नशामुक्ति महाभियान का शुभारम्भ प्रदेशभर में गूंजेगा नशे के विरूद्ध युवा संकल्प, दिलाई जायेगी शपथ देहरादून । सूबे के युवाओं को नशे की लत से दूर रखने व उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने लिये प्रदेशभर में 100 दिवसीय नशामुक्ति महाभियान चलाया जाएगा। इस अभियान […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share