राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान का उत्सव

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान का उत्सव

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान का उत्सव

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर के बीएड विभाग में उत्साहपूर्ण आयोजन

Dehradun, 28 February: वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम रही — “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को गति देने वाली शक्ति”, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान में महिलाओं की भूमिका और योगदान से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संकाय एवं छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न रोचक प्रयोगों का प्रदर्शन किया तथा देश के महान वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।

उत्साह के साथ बनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
उत्साह के साथ बनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

प्राचार्य प्रो. नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है। हम प्रतिदिन किसी न किसी रूप में विज्ञान का उपयोग करते हैं। विज्ञान ने विकास के प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व आविष्कार कर मानव जीवन को सरल और सुगम बनाया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विज्ञान के दो पक्ष — सकारात्मक और नकारात्मक — होते हैं। इसका स्वरूप इस बात पर निर्भर करता है कि मानव उसका उपयोग किस प्रकार करता है। जहां विज्ञान का सकारात्मक उपयोग समाज और राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाता है, वहीं इसका दुरुपयोग विनाशकारी परिणाम भी दे सकता है।

वरिष्ठ अध्यापक प्रो. आर.एस. गंगवार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारत प्राचीन काल से ही विज्ञान की भूमि रहा है। जब विश्व नई खोजों और आविष्कारों में व्यस्त था, तब हमारे देश के प्राचीन वैज्ञानिकों ने भी अनेक महत्वपूर्ण खोजें की थीं, जिनका उल्लेख हमारे वेद-पुराणों में मिलता है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि बहुखण्डी ने कहा कि दैनिक जीवन की प्रत्येक गतिविधि में विज्ञान का समावेश है। वैज्ञानिक सोच का विकास प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, जिससे हम स्वयं को स्वस्थ रखकर एक सशक्त समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकें।

इस अवसर पर शिक्षक संकाय के शिक्षकगण — प्रिंसी कर्णवाल, डॉ. कविता बडोला, दीपमाला धीमान, अनिता, जे.पी. नौगाईं, अभिषेक गौड़, विमल डबराल, आवेश कुमार — तथा छात्र-छात्राओं में सीमा, अंशिका, इशिका, सपना, दिव्या, शिवानी, विशाखा, अंजलि, साक्षी, दीपिका, पूजा, काजल, सुषमा, अमीषा, अंजली, नेहा, दिव्यांशु, सुशील, गौरव आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जागरूकता, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को और प्रबल किया।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

Next Post

जल जीवन मिशन: 700 करोड़ की पहली किस्त जारी होने पर ठेकेदारों ने जताया आभार

Sat Feb 28 , 2026
जल जीवन मिशन: 700 करोड़ की पहली किस्त जारी होने पर ठेकेदारों ने जताया आभार देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में सरकार के निर्णय का स्वागत Dehradun, 28 February: देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत 700 करोड़ रुपये की पहली किस्त […]
होली से पहले जल जीवन मिशन को 700 करोड़, ठेकेदारों ने जताई खुशी

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share