HNBGU के B.A. LLB और LLB Entrance 2025-26 का Result जारी

LLB Entrance 2025-26 का परिणाम जारी

विवि. की वेबसाइट पर देख सकते हैं LLB Entrance 2025-26 का परिणाम

Srinagar, 09 September: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU) ने सत्र 2025-26 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा (UET 2025-26) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर 2025 को किया गया था और यह केवल बीए एलएलबी एवं एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए था।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश परीक्षा अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर अथवा संबद्ध महाविद्यालय का चयन कर सकेंगे। पंजीकरण की विस्तृत अधिसूचना शीघ्र ही अधिष्ठाता, छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा जारी की जाएगी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

LLB Entrance 2025-26 का परिणाम जारी

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Tue Sep 9 , 2025
नन्दानगर क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना Chamoli, 09 September: जनपद चमोली के नन्दानगर क्षेत्र से मासूम बच्ची के साथ हुई एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। बीते 31 अगस्त को रामणी मेले में गई एक नाबालिग बालिका […]
नाबालिग से दुष्कर्म, अरोपी गिरफ्तार

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share