महिला सुरक्षा को लेकर सेनानी संगठन ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

महिला सुरक्षा को लेकर सेनानी संगठनों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर्स समिति के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में महिला सुरक्षा को लेकर गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की

Dehradun, 09 Macrh: महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर्स समिति (आर) दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशा लाल के नेतृत्व में सेनानी संगठनों के प्रतिनिधियों ने देहरादून में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता व्यक्त की। इसी संदर्भ में संगठन की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. आशा लाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, मामलों की समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए जनजागरूकता कार्यक्रमों और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

डॉ. आशा लाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा समाज और प्रशासन दोनों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगा, जिससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और देहरादून एक सुरक्षित एवं प्रगतिशील शहर बना रहे।

ज्ञापन देने वालों में मुकेश नारायण शर्मा, एस.पी. डिमरी, शशांक गुप्ता, सुलोचना इष्टवाल और प्रेम खन्ना सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share