राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज में सेलाकुई के आदित्य नेगी व माही गुप्ता प्रथम

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज में सेलाकुई के आदित्य नेगी व माही गुप्ता प्रथम

जनपद स्तरीय विज्ञान-गणित क्विज में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट रा.इं.कॉलेज सेलाकुई के छात्रों ने बढ़ाया देहरादून का मान

Dehradun, 07 February: मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मयूर विहार देहरादून में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, सेलाकुई के आदित्य नेगी और माही गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) भुवनेश्वर प्रसाद जली ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कुंदन सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. यशवंत बर्त्वाल एवं गाइड शिक्षक पवन शर्मा ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जे.एस. बर्त्वाल, डी.पी. थपलियाल, संतोष कुमार सिंह, देवेंद्र रावत, अरुणेश मैथानी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

Next Post

‘उत्तरायणी कौथिग’ में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी

Sat Feb 7 , 2026
एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के 150 विद्यार्थियों ने ‘उत्तरायणी कौथिग’ में जाना उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत शैक्षणिक भ्रमण के दौरान लोक कला, हस्तशिल्प, नृत्य और पारंपरिक व्यंजनों से रूबरू हुए छात्र Dehradun, 07 February: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के 150 विद्यार्थियों ने परेड ग्राउंड में आयोजित प्रसिद्ध सांस्कृतिक मेले ‘उत्तरायणी कौथिग’ […]
उत्तरायणी कौथिग में विद्यार्थियों ने जाना उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत | Dehradun News

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share