ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर्स समिति के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं डॉ. आशा लाल
Dehradun, 29 October: देश के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए समर्पित सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्था ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर्स समितिए, नई दिल्ली ने डॉ. आशा लाल को अपने महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति समिति के दिल्ली मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में बीते माह 2 अक्टूबर को सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के माध्यम से की गई।
महिला नेतृत्व को नई दिशा
समिति ने यह निर्णय महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने और भारत की स्वतंत्रता की विरासत को संजोने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानते हुए लिया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराव कुलकर्णी ने कहा कि डॉ. आशा लाल ने वर्षों से समाज सेवा, राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के कल्याण में जो समर्पण दिखाया है, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी से वे संगठन की गरिमा बढ़ाने के साथ ही महिला प्रकोष्ठ के माध्यम से नई पीढ़ी को भी स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से जोड़ेंगी।
Also Read: सुप्रीम कोर्ट से 2 साल बाद उद्योगपति सुधीर विंडलास को राहत
सामाजिक व संगठनात्मक योगदान
डॉ. आशा लाल उत्तराखंड कांग्रेस फ्रीडम फाइटर्स सक्सेसर सेल की पूर्व उपाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार कल्याण महापरिषद की राज्य संयोजक रह चुकी हैं। वे लंबे समय से स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए सक्रिय रही हैं। उनके नेतृत्व में कई सामाजिक कल्याण कार्यक्रम, स्मृति समारोह और राष्ट्रवादी पहलें सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।
“मैं इस सम्मान और विश्वास के लिए समिति के राष्ट्रीय नेतृत्व की आभारी हूँ। यह केवल एक पद नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने और महिलाओं की राष्ट्रनिर्माण में भागीदारी को सशक्त करना मेरा लक्ष्य होगा। मेरा प्रयास रहेगा कि उनके त्याग, अनुशासन और देशभक्ति की प्रेरणा हर भारतीय महिला और युवा तक पहुँचे।”
— डॉ. आशा लाल
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

