डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय ने जीता 36वीं आंचलिक युवा संसद का खिताब

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय ने जीता 36वीं आंचलिक युवा संसद का खिताब

केवि अखनूर रहा द्वितीय, पीएमश्री केंवि कपूरथला तीसरे स्थान पर

Dehradun, 04 November: केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी में आयोजित दो दिवसीय 36वीं आंचलिक युवा संसद प्रतियोगिता में दिल्ली संभाग के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। जम्मू संभाग के केवि–2, अखनूर ने द्वितीय स्थान तथा चंडीगढ़ संभाग के पीएमश्री केंवि, कपूरथला ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को औपचारिक स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद उत्तराखंड की पारंपरिक लोकसंस्कृति को दर्शाते हुए लोकगीत “फूलदेई” की मनमोहक प्रस्तुति ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। राजस्थान और बंगाल के रंगारंग लोकनृत्यों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन के संयुक्त आयुक्त (प्रशिक्षण) नागेंद्र गोयल ने विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की निरंतर साधना और संसदीय परंपराओं के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। वहीं संसदीय कार्य मंत्रालय के निदेशक ए.बी. आचार्य ने प्रतिभागियों की अभिव्यक्ति, तर्कशक्ति और आत्मविश्वास की सराहना की।

प्रतियोगिता के समापन सत्र में विजेता टीमों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जबकि समापन केवि ओएनजीसी के प्राचार्य सुशील कुमार धीमान के आभार प्रस्ताव और राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न हुआ।

 

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएवी कॉलेज में शिक्षकों ने सीखी एआई की बारीकियां, बदलेगी शिक्षा की दिशा

Tue Nov 4 , 2025
स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के सहयोग से ‘शिक्षा में एआई’ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र Dehradun, 04 November: बदलते तकनीकी युग में अब शिक्षा जगत भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) के प्रभाव से अछूता नहीं रहा। इसी परिप्रेक्ष्य में डीएवी (पीजी) कॉलेज, देहरादून के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) […]
डीएवी कॉलेज में शिक्षकों ने सीखी एआई की बारीकियां, बदलेगी शिक्षा की दिशा

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share