Viral Video के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपी चालक पकड़ा

सोशल मीडिया पर हुई थी Viral Video

सोशल मीडिया पर हुआ था Viral Video, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग का मामला

Dehradun, 08 September: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले डम्पर चालक को पौंटा से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी का वाहन भी सीज कर दिया है।

सोशल मीडिया पर हुई थी Viral Video
सोशल मीडिया पर हुई थी Viral Video

वीडियो में एक डम्पर चालक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में तेज रफ्तार से वाहन भगाते हुए दिखाई दिया था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने डम्पर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गति और बढ़ा दी, जिससे वह व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। यह घटना सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास की पाई गई।

वाहन किया सीज़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में वाहन का नंबर एचआर–58–ई–5666 सामने आया। रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी चालक प्रमोद (25 वर्ष), पुत्र विरमानंद, निवासी गांव रंईयावाला, थाना प्रतापनगर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) को पौंटा से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना के संबंध में पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर थाना रायपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मुख्य बिंदु (Highlights)

  • डम्पर चालक ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में तेज रफ्तार से वाहन भगाया।

  • रोकने का प्रयास करने पर एक व्यक्ति गिरकर घायल हुआ।

  • वाहन नंबर HR-58-E-5666 की पहचान हुई।

  • आरोपी चालक प्रमोद (25) पुत्र विरमानंद, यमुनानगर (हरियाणा) निवासी।

  • वाहन सीज, मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता दरबार: 125 समस्याएं सुनीं, कई का मौके पर हुआ समाधान

Mon Sep 8 , 2025
जनता दरबार में डीएम सविन बंसल ने सुनी 125 शिकायतें Dehradun, 08 September: जन समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलेभर से पहुंचे लोगों ने मंच पर अपनी 125 से अधिक समस्याएं […]
जनता दरबार में दिशा निर्देश देते डीएम सविन बंसल

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share