इन्दिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट में सुस्ती, प्रभावितों ने जताई चिंता
Dehradun, 26 February: इन्दिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट परियोजना में कार्य की धीमी गति को लेकर प्रभावित व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है। प्रभावितों ने निर्माण कंपनी के प्रबंधन से मुलाकात कर परियोजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी जताई।
प्रभावितों का कहना है कि पूर्व में शहरी विकास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार एवं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के सचिव श्री मोहन सिंह बर्निया की उपस्थिति में आश्वासन दिया गया था कि दिसंबर माह तक प्रथम चरण की शिफ्टिंग पूरी कर ली जाएगी। साथ ही गत माह एमडीडीए उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी यही भरोसा दिलाया गया था।
हालांकि, मौके पर निर्माण कार्य की धीमी प्रगति से प्रभावितों को आशंका है कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं हो पाएगा। प्रभावितों ने बताया कि सरकारी आश्वासन पर वे अस्थायी इन्दिरा मार्केट में शिफ्ट हुए, लेकिन वहां व्यापार लगभग ठप है, जिससे आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की।
बैठक के दौरान प्रभावितों की ओर से अनन्त आकाश, अशोक सचदेवा, धर्मेन्द्र कुमार, अनिल श्रीवास्तव, मेहरबान, इमरान, रवि गुलाटी, जे.आर. शर्मा, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, हरजीत सिंह, टींकू, अनिल उनियाल, राजू मैसी, कुलबीर पाहुजा, राजेश सोनकर, कमल सोनकर, मुमताज और संजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
निर्माण कंपनी की ओर से परियोजना इंचार्ज रितेश चन्द्र ठाकुर, परियोजना प्रबंधक प्रांजल दीक्षित और रितेश शर्मा ने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही परियोजना में कार्य की गति बढ़ाई जाएगी तथा समयबद्ध तरीके से सभी प्रभावितों की शिफ्टिंग सुनिश्चित की जाएगी।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

