John Deere ने लॉन्च किया 130 HP का पावरफुल ट्रैक्टर! जानिए 5130M की पूरी डिटेल
Dehradun, 20 March: कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देते हुए Deere & Company (जॉन डियर) ने भारत में अपनी 5एम सीरीज के तहत नया 5130M (130 HP) ट्रैक्टर पेश किया। यह ट्रैक्टर आधुनिक तकनीकों से लैस है, जिसका उद्देश्य खेती को अधिक उत्पादक, टिकाऊ और स्मार्ट बनाना है।
कंपनी पिछले 27 वर्षों से भारत में किसानों को उन्नत कृषि समाधान उपलब्ध करा रही है। जॉन डियर का फोकस केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मिट्टी के स्वास्थ्य, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी है।

जॉन डियर इंडिया के एमडी और कंट्री मैनेजर राजेश सिन्हा ने कहा कि कंपनी की रणनीति सटीक खेती (Precision Farming) और स्मार्ट कनेक्टेड मशीनों के लिए डिजिटल समाधानों के एकीकरण पर आधारित है। इससे किसान कम संसाधनों में अधिक उत्पादन कर सकेंगे और लागत में भी कमी आएगी।
इस मौके पर सेल्स एवं मार्केटिंग इंडिया डायरेक्टर रमाकांत गर्ग ने ‘पावर एंड टेक्नोलॉजी 7.0’ पहल की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत कई नई तकनीकों को पेश किया गया है, जिनमें प्रमुख हैं:
-
5130M (130 HP) ट्रैक्टर में फ्रंट हिच और फ्रंट PTO एप्लीकेशन
-
5E ऑटोट्रैक™ (सीधी कतार में वाहन चलाने की तकनीक)
-
ग्रीनसिस्टम™ लिंक (फैक्ट्री-फिटेड कनेक्टिविटी समाधान)
-
5405 और 5075E मॉडल में 100% रेडियल टायर
कंपनी के अनुसार, भारतीय कृषि की विविध परिस्थितियों के अनुरूप नवाचार करना उसकी प्राथमिकता रही है। यही कारण है कि जॉन डियर भारत से अपने उत्पादों का निर्यात दुनिया के 110 देशों में कर रहा है।
रीजन 1 के गवर्नमेंट अफेयर्स डायरेक्टर मुकुल वार्ष्णेय ने कहा कि कंपनी भारत सरकार के 2047 तक के स्थिरता लक्ष्यों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विभिन्न संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ा रही है।
इस लॉन्च के साथ जॉन डियर ने एक बार फिर यह संकेत दिया है कि भविष्य की खेती तकनीक-आधारित और स्मार्ट समाधान पर निर्भर होगी।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

