भीषण गर्मी से बचाव के लिए गौशाला में लगेंगे कूलर, मेयर सौरभ थपलियाल ने किया औचक निरीक्षण

केदारपुर गौशाला पहुंचे मेयर सौरभ थपलियाल, गर्मी से बचाव के लिए कूलर लगाने के दिए निर्देश

औचक निरीक्षण में चारा, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का लिया जायजा, शेडों के पुनर्निर्माण के भी दिए निर्देश

Dehradun, 12 June 2026: देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने शुक्रवार को केदारपुर गौशाला का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मेयर ने गौशाला में मौजूद गौवंशों के लिए उपलब्ध हरे चारे, भूसे, स्वच्छ पेयजल और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पशु चिकित्सक डॉ. वरुण अग्रवाल को निर्देशित किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए गौशाला में कूलर लगाए जाएं, ताकि गौवंशों को गर्मी से राहत मिल सके।

मेयर सौरभ थपलियाल ने गौशाला में उपलब्ध दवाइयों और पशु चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने गौशाला प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों के कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार पशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

निरीक्षण के दौरान मेयर ने गोबर प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए गोबर सुखाने की मशीन लगाने का सुझाव भी दिया। इसके अलावा पशु उपचार के लिए बनाए गए तीन शेडों के पुनर्निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारी को मौके से ही दूरभाष पर निर्देशित किया।

मेयर ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का प्रतीक है। नगर निगम देहरादून गौवंशों के संरक्षण और उनके बेहतर रख-रखाव के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में पशुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक इंतजाम समय पर सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि गौवंशों की देखभाल और संरक्षण के लिए नगर निगम भविष्य में भी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराता रहेगा, ताकि गौशालाओं में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, हेलंग के पास ट्रक अलकनंदा नदी में गिरा; चालक की मौत

शुक्र जून 12 , 2026
ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रहा था ट्रक, पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान Chamoli, 12 June 2026: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से बदरीनाथ की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा […]
बदरीनाथ हाईवे हादसा: हेलंग के पास ट्रक अलकनंदा नदी में गिरा, चालक की मौत

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share