टिहरी में बड़ा हादसा: खाड़ी-चम्बा मार्ग पर बस दुर्घटना, 2 की मौत, 12 घायल

टिहरी में बड़ा हादसा: खाड़ी-चम्बा मार्ग पर बस पलटी, 2 की मौत, कई घायल

चम्बा के पास बस दुर्घटना, 2 की मौत – टिहरी में बचाव कार्य जारी

Tehri, 10 September: उत्तराखंड के टिहरी जनपद से बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार सुबह करीब 10:10 बजे टिहरी जिले के खाड़ी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब घुत्तू-घनसाली से हरिद्वार जा रही बिश्वानाथ बस तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर क्रैश बेरियर से टकराई और सड़क पर पलट गई। बस में करीब 22 लोग सवार थे। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 12 लोग घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी श्री आयुष अग्रवाल स्वयं घटनास्थल की ओर रवाना हुए और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। SSP ने चंबा थाना प्रभारी श्री दिलबर नेगी को घायलों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चंबा पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को 108 सेवा और निजी वाहनों के माध्यम से खाड़ी अस्पताल व जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया गया।

पुलिस प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राइफल क्लब फंड: गरीबों का सहारा, अब तक 11 लाख की मदद, जाने क्या है खास?

Wed Sep 10 , 2025
राइफल क्लब देहरादून में हथियार लाइसेंस फीस का समाजहित में उपयोग देहरादून, 09 सितंबर। रिवॉल्वर, पिस्टल और राइफल रखने का शौक आज सुरक्षा के साथ–साथ एक फैशन बन गया है। लेकिन क्या इस शौक का समाजसेवा में कोई योगदान हो सकता है? उत्तर है हां। असल में हथियार लाइसेंस फीस […]
राइफल क्लब: लाइसेंस फीस का समाजहित में उपयोग

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share