बेटी सशक्त, उत्तराखंड सशक्त: नंदा गौरा योजना से करोड़ों की सहायता

बेटी सशक्त, उत्तराखंड सशक्त: नंदा गौरा योजना से करोड़ों की सहायता

बेटी सशक्त, उत्तराखंड सशक्त: नंदा गौरा योजना से करोड़ों की सहायता

बालिकाओं को बड़ा तोहफा, नंदा गौरा योजना से 145.93 करोड़ जारी

Dehradun, 26 February: पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार तक समग्र सहयोग देने के लिए संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में नंदा गौरा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु प्रदेश की 33,251 बालिकाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 1,45,93,00,000 रुपये की धनराशि हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्म के समय बेटा-बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को समाप्त करने और कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नंदा गौरा योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपये तथा 12वीं उत्तीर्ण करने पर उच्च शिक्षा के लिए 51 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि अब तक योजना के अंतर्गत 3,77,784 बालिकाओं को कुल 11,68,49,00,000 रुपये की धनराशि वितरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के साथ ही सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार के अवसर भी दे रही है। इससे राज्य में महिलाओं की भागीदारी और कार्य संस्कृति दोनों सुदृढ़ हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का भी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नंदा गौरा योजना कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस अवसर पर विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि इस वर्ष लाभान्वित बालिकाओं में 5,913 नवजात हैं, जबकि 27,338 बालिकाओं को 12वीं उत्तीर्ण करने पर यह सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सचिव चंद्रेश कुमार, विभागीय निदेशक बंशीलाल राणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

Next Post

देवभूमि को नई ऊर्जा: पैरा पावरलिफ्टिंग उत्तराखंड को मिला नया उपाध्यक्ष

Thu Feb 26 , 2026
पैरा पावरलिफ्टिंग के विकास को मिलेगी नई दिशा, खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य Dehradun, 26 February: देवभूमि उत्तराखंड के लिए यह गौरव का क्षण है कि रविंद्र सिंह राठौर को पैरा पावरलिफ्टिंग उत्तराखंड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र औपचारिक रूप से जेपी सिंह (अध्यक्ष, […]
देवभूमि को नई ऊर्जा: पैरा पावरलिफ्टिंग उत्तराखंड को मिला नया उपाध्यक्ष

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share