No Helmet-No Petrol: सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा कदम

No Helmet-No Petrol

SIDCUL से की गई “No Helmet-No Petrol” की शुरुआत

अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा, परिवहन विभाग की सख्ती

Haridwar, 23 September: सड़क सुरक्षा को लेकर हरिद्वार में बड़ा कदम उठाया गया है। परिवहन विभाग ने मंगलवार से No Helmet-No Petrol (नो हेलमेट – नो पेट्रोल) अभियान की शुरुआत की। इसकी शुरुआत औद्योगिक क्षेत्र SIDCUL से की गई है।

No Helmet-No Petrol

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने जानकारी दी कि फिलहाल इस अभियान के तहत चार पेट्रोल पंपों को चुना गया है। यहां बिना हेलमेट पहुंचे बाइक और स्कूटी सवारों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। पेट्रोल पंप संचालकों को विभाग की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि केवल हेलमेट पहनकर आने वाले दोपहिया चालकों को ही पेट्रोल उपलब्ध कराया जाए।

Also Read: GST 2.0 से सस्ते होंगे रोज़मर्रा के सामान, जानिए पूरा अपडेट

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बाइक स्क्वाड भी तैनात किए हैं। ये टीमें न केवल बिना हेलमेट चालकों का चालान करेंगी, बल्कि मौके पर उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग का महत्व भी समझाएंगी।

अधिकारियों का मानना है कि यह पहल सड़क हादसों में कमी लाने और आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगी। विभाग की योजना है कि आने वाले समय में इस अभियान को हरिद्वार के अन्य क्षेत्रों और फिर पूरे प्रदेश में लागू किया जाए।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मालदेवता बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया Lns Club Doon Elite

Tue Sep 23 , 2025
राहत सामग्री भेजकर क्लब ने दिया मानवता का संदेश Dehradun, 23 September: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और आपदा के चलते कई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भूस्खलन, सड़कों का टूटना और नदियों का उफान लोगों के लिए संकट खड़ा कर रहा है। इन्हीं प्रभावित क्षेत्रों में […]
राहत सामग्री भेजकर Lns Club Doon Elite ने दिया मानवता का संदेश

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share