छात्रों से कार धुलवाने का शौक पड़ा भारी, गुरुजी निलंबित

छात्रों से कार धुलवाने का शौक पड़ा भारी, गुरुजी निलंबित

छात्रों से कार धुलवाने वाले शिक्षक पर गिरी गाज, तत्काल निलंबन

Chamoli, 28 September: शिक्षक की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार, थराली में तैनात सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को छात्रों से अपनी निजी कार धुलवाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

विद्यालय समय में धुलवाते थे कार

जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) धर्म सिंह रावत ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में आरोपी शिक्षक विद्यालय के बच्चों से विद्यालय समय में कार धुलवाते हुए दिखे। यह घटना न केवल विभाग की छवि धूमिल करती है बल्कि कर्मचारी आचरण नियमावली का घोर उल्लंघन भी है। बच्चों से निजी कार्य कराने से पठन-पाठन भी बाधित हुआ।

आरोपी शिक्षक को निलंबन अवधि में वित्तीय नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही उन्हें उप शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा थराली कार्यालय से संबद्ध किया गया है। इस दौरान उनकी दैनिक उपस्थिति अनिवार्य होगी और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रकरण की जांच के लिए उप शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा थराली को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों से निजी कार्य कराना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस पोस्ट में उपयोग चित्र केवल सांकेतिक और प्रतीकात्मक है। इसका किसी वास्तविक विद्यालय, शिक्षक, छात्र या घटना से कोई संबंध नहीं है। इसका उद्देश्य मात्र समाचार विषय को दृश्य रूप में दर्शाना है, न कि किसी व्यक्ति या संस्था की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाना।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंजीनियर युवाओं के लिए बड़ी खबर : GATE 2026 के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी

Mon Sep 29 , 2025
GATE 2026: अब 6 अक्टूबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन New Delhi, 29 September: इंजीनियरिंग और रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज़ है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 की पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। अब बिना किसी […]
GATE 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि अब 6 अक्टूबर तक

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share