सृष्टि कंडारी मामले की होगी CB-CID जांच, मुख्यमंत्री धामी ने दिये आदेश

विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

Dehradun, 31 july 2026: श्रीकोट, श्रीनगर गढ़वाल निवासी सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में अब जांच CB-CID को सौंपी जाएगी। देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष, गहन और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने सृष्टि कंडारी प्रकरण को गंभीरता से उठाते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल गृह सचिव को इस पूरे प्रकरण की जांच CB-CID को सौंपने के लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार इस मामले में पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि श्रीकोट निवासी सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की विवाह के करीब आठ माह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने पति, सास और ननद पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले की जांच CB-CID को सौंपे जाने से निष्पक्ष और व्यापक जांच की उम्मीद बढ़ गई है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश

शुक्र जुलाई 31 , 2026
वर्षवार बजट का पूर्ण विश्लेषण एवं प्रस्तावित बजट व्यय का औचित्य प्रस्तुत करने के निर्देश लावारिस मरीजों के उपचार के बाद रेन बसेरा में रखने के डीएम ने दिए निर्देश Dehradun, 31 july 2026: जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, चिकित्सा प्रबंधन समिति डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) देहरादून […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share