कैबिनेट मंत्री खजानदास के नेतृत्व में नगर निगम पार्षद एंव छात्रनेता सहित सैकड़ो लोगो ने थामा भाजपा का दामन

Dehradun, 26 july 2026 : भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में आज नगर निगम देहरादून की निर्दलीय पार्षद बरखापाल, छात्र नेता दिवाकर, वरिष्ठ समाजसेवी महेशपाल के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो नें राजपुर रोड विधायक खजानदास के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामते हुये भाजपा की राष्ट्रीय नीतियों एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किये जा रहे जन कल्याणकारी विकास कार्यो पर अपना विश्वास जताया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री भाजपा कुन्दन परिहार, मंत्री खजानदास ने भाजपा में शामिल हुई पार्षद, छात्रनेता, महेशपाल सहित सभी कार्यकर्ताओं एंव मातृशक्ति का पटका एंव फूल मालाओ से स्वागत करते हुये सभी को विश्वास दिलाया कि आज से आप सभी भाजपा परिवार के सदस्य है, आप सबके भाजपा में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिली है।

दास ने कहा कि भाजपा संगठन की विराट सोच एंव केंद्र तथा भाजपा शासित राज्य सरकारो के जन कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है कि उत्तराखण्ड मे ही नही बल्कि पूरे देश के विभिन्न राज्यों में अन्य दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे संगठन को और मजबूती मिल रही है।
इस अवसर पर भाजपा में शामिल हुई पार्षद बरखापाल, छात्र नेता दिवाकर, महेशपाल, महामन्त्री कुन्दन परिहार, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी जगमोहन रावत, प्रभारी संकेत नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष भाजपा करनपुर राहुल लारा सहित भाजपा पदाधिकारी एंव सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

Weather Alert: उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

रवि जुलाई 26 , 2026
Weather Alert: चारधाम यात्रियों समेत उत्तराखंड के लोगों को सतर्क रहने की सलाह, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Dehradun | July 26, 2026 उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक मानसून के बेहद सक्रिय रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने […]
Weather Alert उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share