Viral Video: हॉकी से पिटाई करने वाले को पुलिस ने दबोचा, 1 फरार

Viral Video में हॉकी और घूंसे बरसाने वाले आरोपी पर शिकंजा

Viral Video में हॉकी और घूंसे बरसाने वाले आरोपी पर शिकंजा, साथी फरार

Dehradun, 18 September: देहरादून में एक सनसनीखेज वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है! वीडियो में दो युवक, बेखौफ होकर दिनदहाड़े दो युवकों को हॉकी और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और एक्शन मोड में आकर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा अब भी फरार है।

Viral Video का दूसरा साथी अभी फरार

पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान कटापत्थर, कोतवाली विकासनगर निवासी युवराज पुत्र चंदन और अमन के रूप में हुई। दबिश के बाद पुलिस ने 45 वर्षीय आरोपी युवराज को हिरासत में ले लिया, जबकि उसका साथी अमन अभी भी फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर दर्ज कराई, जिसके आधार पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के बारे में पहले किसी ने कोई शिकायत नहीं दी थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

Also Read: देहरादून में टूटा 101 साल का बारिश रिकॉर्ड!

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और दावा कर रही है कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग सोशल मीडिया पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड आपदा 2025: 'आप' ने सरकार को बताया नाकाम, उठाए सवाल!

Thu Sep 18 , 2025
उत्तराखंड आपदा 2025: ‘आप’ का सरकार पर वार, उठाए कड़े सवाल! Dehradun, 18 September: उत्तराखंड में लगातार हो रही भीषण बारिश, बादल फटने की घटनाएँ और भूस्खलन से इस साल अब तक का सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं, सैकड़ों घर और गाँव तबाह […]
उत्तराखंड आपदा 2025

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share