कुंभ और चारधाम यात्रा की सुरक्षा में AI का उपयोग होगा व्यापक: राज्यपाल
एडवांस्ड कंट्रोल रूम, ड्रोन सर्विलांस और सघन सत्यापन पर विशेष जोर
Dehradun, 19 February: आस्था, आस्था का सागर और करोड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी—ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ प्रबंधन नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है। आगामी कुंभ मेला और चारधाम यात्रा को लेकर प्रदेश प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन में दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट कर सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में चारधाम यात्रा और कुंभ मेले के दौरान प्रस्तावित सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों की निगरानी तथा अंतर-विभागीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई।
राज्यपाल ने स्पष्ट कहा कि कुंभ जैसे विश्वस्तरीय आयोजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अत्याधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि भीड़ प्रबंधन, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और रियल-टाइम मॉनिटरिंग प्रभावी ढंग से की जा सके।
उन्होंने कुंभ क्षेत्र में एडवांस्ड एवं एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए, जो विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों, सीसीटीवी नेटवर्क, ड्रोन सर्विलांस और ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम से समन्वित हो। इससे त्वरित निर्णय लेने और आपात स्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी।
प्रदेशभर में चल रहे सघन सत्यापन अभियान को और अधिक फोकस एवं परिणामोन्मुखी ढंग से संचालित करने पर भी बल दिया गया। आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्गों, पड़ाव स्थलों और मंदिर परिसरों में सुरक्षा, ट्रैफिक, आपदा प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

