वैरागी द्वीप में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन, पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी
Haridwar, 07 March: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah शनिवार को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। अपने कार्यक्रम के दौरान वह करीब सवा चार घंटे शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान हरिद्वार के वैरागी द्वीप में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री दोपहर 12:15 बजे Jolly Grant Airport पहुंचेंगे। इसके बाद 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से Gurukul Kangri Helipad पहुंचेंगे। यहां से 12:40 बजे वह कार्यक्रम स्थल वैरागी द्वीप पहुंचकर कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
गृह मंत्री दोपहर 1:55 बजे तक वैरागी कैंप में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2:00 से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।
इसके बाद 2:30 से 3:00 बजे के बीच वह नूतन न्याय संहिता पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। वहीं 3:00 से 3:30 बजे तक उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद गृह मंत्री 3:30 बजे वैरागी कैंप से प्रस्थान कर 3:40 बजे एक निजी होटल पहुंचेंगे, जहां वह पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 4:45 बजे वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
इस दौरे को देखते हुए शुक्रवार को पूरे दिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी रही।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

