अभिनंदन 2025 बनेगा युवाओं की प्रेरणा, स्टार्टअप्स, एआई और जश्न का मेल
Dehradun, 26 September: उत्तराखंड के युवाओं की पढ़ाई, करियर और सपनों को नई दिशा देने के लिए गुरु रामदास इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (GRD) एक नई पहल कर रहा है। जहां एक ओर यह कॉलेज स्टार्टअप्स और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर छात्रों के लिए यादगार पलों से भरी फ्रेशर्स पार्टी ‘अभिनंदन–2025’ का आयोजन करने जा रहा है।
आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को मिलेगी मदद
राजपुर स्थित जीआरडी कैंपस में आयोजित प्रेस वार्ता में वाइस चेयरमैन इंद्रजीत सिंह ने कहा कि कॉलेज हमेशा आपदा प्रभावित ग्रामीण और पर्वतीय इलाकों के छात्रों की शिक्षा का सहारा बना है। कई कोर्सों में ऐसे छात्रों को निःशुल्क व सामान्य रजिस्ट्रेशन के साथ दाखिला दिया जा रहा है, ताकि आर्थिक संकट उनकी पढ़ाई में बाधा न बने। इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जीआरडी ने इन्क्यूबेशन सेंटर शुरू किया है, जहां बेहतरीन आइडिया रखने वाले छात्रों को आर्थिक मदद और मार्गदर्शन देकर उनके स्टार्टअप को उड़ान दी जाएगी।
अभिनंदन 2025 में दिखेगी संस्कृति की झलक

कॉलेज के महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने कहा कि नए छात्रों के स्वागत के लिए 27 सितंबर को ‘अभिनंदन–2025’ का आयोजन होगा। इसमें बॉलीवुड सिंगर इशिका सहगल और डीजे हैरी अपनी लाइव परफॉर्मेंस से माहौल को संगीतमय बना देंगे। उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए छात्र-छात्राएं गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी नृत्य-गीतों की झलक भी पेश करेंगे।
डॉ. चौधरी ने आगे बताया कि इस वर्ष जीआरडी में कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सिविल इंजीनियरिंग, नर्सिंग और पैरामेडिकल जैसे रोजगारपरक कोर्सों में उत्तराखंड के युवाओं की भारी भागीदारी रही है। यह इस ओर इशारा करता है कि आने वाले समय में उत्तराखंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हेल्थ सेक्टर में देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएगा।
मुख्य आकर्षण :
- बॉलीवुड सिंगर इशिका सहगल और डीजे हैरी का लाइव शो
- गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी पारंपरिक नृत्य और गीतों की रंगारंग पेशकश
- स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर और आर्थिक सहायता
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

