जल जीवन मिशन: 700 करोड़ की पहली किस्त जारी होने पर ठेकेदारों ने जताया आभार

होली से पहले जल जीवन मिशन को 700 करोड़, ठेकेदारों ने जताई खुशी

जल जीवन मिशन: 700 करोड़ की पहली किस्त जारी होने पर ठेकेदारों ने जताया आभार

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में सरकार के निर्णय का स्वागत

Dehradun, 28 February: देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत 700 करोड़ रुपये की पहली किस्त शीघ्र जारी किए जाने के निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए सरकार का आभार जताया।

एसोसिएशन के मुख्यालय चंदननगर, देहरादून में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन बीते दो वर्षों से जल जीवन मिशन में लंबित धनराशि के आवंटन के लिए निरंतर प्रयास और आंदोलन कर रहा था। केंद्र सरकार द्वारा 700 करोड़ रुपये की पहली किस्त शीघ्र जारी किए जाने का निर्णय उसी का सकारात्मक परिणाम है।

उन्होंने इसके लिए Narendra Modi, Pushkar Singh Dhami तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अमित अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग 2000 करोड़ रुपये का भुगतान ठेकेदारों को शीघ्र किए जाने की आवश्यकता है, जिससे वे बैंकों के ब्याज, मजदूरों के वेतन और वेंडरों के भुगतान को समय पर कर सकें। हालांकि होली के अवसर पर 700 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा से ठेकेदारों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि शेष लंबित धनराशि का भी जल्द भुगतान किया जाए, ताकि जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके और संबंधित श्रमिकों एवं वेंडरों को नियमित भुगतान सुनिश्चित हो सके।

बैठक में सचिन मित्तल, सुनील गुप्ता, सौरभ गोयल, अंकित सलार, जेपी अग्रवाल, संदीप मित्तल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

Next Post

वसंतोत्सव में कला, प्रकृति और स्वरोजगार का संगम

Sat Feb 28 , 2026
वसंतोत्सव में कला, प्रकृति और स्वरोजगार का संगम राज्यपाल ने आर्ट गैलरी, फोटो प्रदर्शनी और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का किया अवलोकन Dehradun, 28 February: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव के दौरान आर्ट गैलरी और फोटो प्रदर्शनी […]
वसंतोत्सव में कला, प्रकृति और स्वरोजगार का संगम

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share