कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर NSUI ने किया प्रदर्शन
Dehradun, 13 February: राजधानी देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में एनएसयूआई (NSUI) ने शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन दोपहर 1:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज देहरादून के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे। संगठन का कहना है कि राजधानी में हत्या, लूट, चोरी और नशा तस्करी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं में भय का वातावरण बना हुआ है।
एनएसयूआई (NSUI) ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान संगठन अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामलों में त्वरित कार्रवाई और राजधानी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की ठोस योजना लागू करने की मांग करेगा।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा। एनएसयूआई ने स्पष्ट किया कि यह विरोध प्रदर्शन किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर है।
इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु रावत, प्रदेश सचिव मुकेश बसेड़ा, नितिन नेगी, डी.बी.एस. (पी.जी.) कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष हर्ष राणा, विधानसभा अध्यक्ष बकुल मखीजा, सौरभ सेमवाल, मयंक रावत, स्वयं रावत, दक्ष रावत, आर्यन भंडारी, हिमेश नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहने की जानकारी दी गई है।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

