मनरेगा नाम बदलाव व संसद में आवाज दबाने के आरोप, कांग्रेस सेवादल का धरना

मनरेगा नाम बदलाव व संसद में आवाज दबाने के आरोप, कांग्रेस सेवादल का धरना

मनरेगा का नाम बदलकर और संसद में प्रतिपक्ष की आवाज दबाने का आरोप, कांग्रेस सेवादल का धरना

Dehradun, 04 February: कांग्रेस सेवादल उत्तराखंड ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। धरने की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ प्रदर्शन आरंभ किया और राष्ट्रीय गान के साथ धरने का समापन किया।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश अतिरिक्त मुख्य संगठक/उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के पास जनहित के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है, इसलिए वह कांग्रेस सरकारों द्वारा शुरू की गई योजनाओं के नाम बदलकर और सरकारी भवनों के रंग बदलकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर नया रूप दिया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत जस की तस बनी हुई है।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि नोटों के स्वरूप में बदलाव, सरकारी संस्थानों और थानों के रंग बदले जाना, सिक्कों में भगवा प्रतीकों का प्रयोग, संविधान से छेड़छाड़ की कोशिश, मतदाता सूचियों में हेरफेर, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की राजनीति और किसानों पर अत्याचार जैसे कदम देश को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जाता है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

उन्होंने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को धीरे-धीरे समाप्त करने की दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार गारंटी जैसी योजनाओं में राज्यों पर अधिक वित्तीय बोझ डाला जा रहा है, जिससे गरीब और कमजोर वर्गों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। मेहरा ने कहा कि मनरेगा की मूल आत्मा नीचे से योजनाओं के निर्माण की थी, लेकिन अब ऊपर से थोपे गए निर्णयों के कारण इसका उद्देश्य कमजोर हो गया है।

धरने में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व अध्यक्ष करण मेहरा, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, लालचंद शर्मा, जसविंदर सिंह जोगी, नवीन जोशी, सूर्यकांत धस्माना, जगदीश धीमान, गोदावरी, राजकुमार यादव (सचिव), सावित्री थापा, इंदु थापा, गोपाल सिंह गढ़िया, सुनीता धारियां, मंजू, रंजना, माया शाही, देवसर थापा, कलावती शाही, मीनाक्षी, शाहिद अहमद, गीता देवी, मंजू चौहान, शिला श्रीवास्तव, रजनी मीना, सुनील बंगा, आमिर खान, संजय कनौजिया, आशा, मनोरमा शाह और गुरनाम सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

HRTC बस हादसा: सीएम धामी ने दून अस्पताल में घायलों का जाना हालचाल

Wed Feb 4 , 2026
सीएम ने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर और त्वरित इलाज के निर्देश दिए Dehradun, 04 February: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालसी क्षेत्र के क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर हुई HRTC बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जानने के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। दुर्घटना में […]
सीएम पुष्कर सिंह धामी दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में HRTC बस दुर्घटना के घायलों से मुलाकात करते हुए

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share