देहरादून में Cabinet Meeting, नए मंत्रियों का स्वागत और PM संदेश पर जताया आभार
Dehradun, 25 Macrh: Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में देहरादून स्थित सचिवालय में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक शुरू हुई। बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने हाल ही में शामिल हुए नए मंत्रियों का स्वागत किया और उनसे राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर Narendra Modi द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश की जानकारी मंत्रिमंडल के सदस्यों को दी। इस मौके पर मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के संदेश का औपचारिक वाचन भी किया।
प्रधानमंत्री के संदेश पर मंत्रिमंडल ने आभार व्यक्त करते हुए इसे राज्य सरकार के लिए प्रेरणादायक बताया। मंत्रियों का कहना था कि यह संदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों को और अधिक गति देने में मदद करेगा।
फिलहाल बैठक में राज्यहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा जारी है और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

