रजत जयंती पर जवाबदेही का उत्सव, जनता बनी भागीदार

रजत जयंती पर जवाबदेही का उत्सव, जनता बनी भागीदार

धामी सरकार का नवाचार: कर अनुपालन में जनता की भागीदारी

Dehradun, 31 October: राज्य स्थापना की रजत जयंती पर उत्तराखंड ने जश्न को नई सोच से जोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में “बिल लाओ, ईनाम पाओ” योजना के मेगा लकी ड्रॉ से समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर नैनीताल की सोनिया और टिहरी के जसपाल रावत को प्रथम पुरस्कार के रूप में इलेक्ट्रिक कार मिली। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नवाचार से जनभागीदारी तक

वर्ष 2022 में शुरू हुई इस योजना ने उत्तराखंड की कर प्रणाली में नई ऊर्जा भरी है। अब तक 6.5 लाख से अधिक बिल अपलोड किए गए हैं, जिनसे 263 करोड़ रुपये का लेनदेन दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना केवल इनाम की नहीं, बल्कि ईमानदारी और जवाबदेही की पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनता को कर अनुपालन की संस्कृति से जोड़ रहा है।

Also Read: CBSE की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेट शीट जारी

राजस्व में वृद्धि, व्यवस्था में पारदर्शिता

“बिल लाओ, ईनाम पाओ” ने व्यापारी और उपभोक्ता, दोनों को कर प्रणाली के प्रति जागरूक किया है। निजी स्तर पर यह पहल जहां व्यापार में पारदर्शिता ला रही है, वहीं राज्य के राजस्व को भी नई दिशा दे रही है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि योजना आगे भी जारी रहेगी और इसे उपभोक्ता जागरूकता अभियान के रूप में और सशक्त बनाया जाएगा।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

नया उत्तराखंड, नई सोच

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” और डिजिटल पारदर्शिता की दिशा में अग्रसर है। रजत जयंती समारोह इस बात का प्रतीक है कि उत्तराखंड अब सिर्फ पर्वतीय सौंदर्य नहीं, बल्कि नवाचार और सुशासन का राज्य बन रहा है।

“विकास सरकार के साथ-साथ जनता की भागीदारी से ही संभव है,” पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि हर खरीदारी पर बिल जरूर मांगें और पारदर्शी लेनदेन से राज्य के विकास में भागीदार बनें। “बिल लाओ, ईनाम पाओ” अब सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी, ईमानदारी और नवाचार का प्रतीक बन चुकी है, रजत जयंती वर्ष में उत्तराखंड की यही सबसे बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

दून में गूंजेगी हंसी की महफ़िल, होगा देश का सबसे बड़ा कॉमेडी फ़ेस्टिवल

शनि नवम्बर 1 , 2025
कॉमेडी फ़ेस्टिवल में सुनील ग्रोवर, ज़ाकिर खान और ‘द कपिल शर्मा शो’ टीम साझा करेंगे मंच; मुख्यमंत्री धामी करेंगे उद्घाटन Dehradun, 01 November: उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राजधानी देहरादून एक ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। भारत के सबसे बड़े कॉमेडी उत्सव ‘डेरा कॉमेडी […]
दून में गूंजेगी हंसी की महफ़िल, होगा देश का सबसे बड़ा कॉमेडी फ़ेस्टिवल

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share