दून में गूंजेगी हंसी की महफ़िल, होगा देश का सबसे बड़ा कॉमेडी फ़ेस्टिवल

दून में गूंजेगी हंसी की महफ़िल, होगा देश का सबसे बड़ा कॉमेडी फ़ेस्टिवल

कॉमेडी फ़ेस्टिवल में सुनील ग्रोवर, ज़ाकिर खान और ‘द कपिल शर्मा शो’ टीम साझा करेंगे मंच; मुख्यमंत्री धामी करेंगे उद्घाटन

Dehradun, 01 November: उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राजधानी देहरादून एक ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। भारत के सबसे बड़े कॉमेडी उत्सव ‘डेरा कॉमेडी फ़ेस्ट’ का तीन दिवसीय आयोजन यहां होने जा रहा है, जिसमें भारतीय कॉमेडी जगत के दिग्गज कलाकार अपने हास्य, व्यंग्य और मनोरंजन के रंग बिखेरेंगे।

फ़ेस्ट में सुनील ग्रोवर, ज़ाकिर खान, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर, चिंकी-मिंकी, गोपाल दत्त और पारितोष त्रिपाठी जैसे लोकप्रिय कलाकार लाइव परफॉर्मेंस देंगे। यह पहली बार होगा जब ‘द कपिल शर्मा शो’ की पूरी टीम एक ही मंच पर नज़र आएगी।

सुनील ग्रोवर अपनी मशहूर मिमिक्री और बेहतरीन टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, जबकि कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने ‘धरम-सनी’ एक्ट से दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देते हैं। ज़ाकिर खान, जिन्होंने हाल ही में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शो कर इतिहास रचा, स्टैंडअप कॉमेडी के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं।
गोपाल दत्त अपनी म्यूज़िकल कॉमेडी से, राजीव ठाकुर अपने चुटीले वन-लाइनर्स से, चिंकी-मिंकी अपनी तालमेल भरी जुगलबंदी से, और पारितोष त्रिपाठी अपनी हास्य कविताओं और अभिनय से दर्शकों को खूब गुदगुदाएंगे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

डेरा कॉमेडी फ़ेस्ट का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस अवसर पर राज्य से जुड़ी प्रतिष्ठित फिल्म और टीवी हस्तियों — सुधांशु पांडे, शिवांगी जोशी, हिमानी शिवपुरी, वरुण बडोला, बृजेंद्र काला, स्वाति सेमवाल, अभिलाष थापलियाल, सुनीता राजवार और हेमंत पांडे को विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा।

इस फ़ेस्टिवल को भरत कुकरेती ने तैयार और क्यूरेट किया है, जो ‘कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे प्रतिष्ठित टेलीविज़न कार्यक्रमों के लेखक–निर्देशक रह चुके हैं।

देहरादून में होने वाला यह आयोजन न केवल उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयाँ देगा, बल्कि दर्शकों को तीन दिनों तक हंसी से भरपूर यादगार अनुभव भी प्रदान करेगा।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

रोटी-बेटी के रिश्ते और परंपरा को जीवित रख रहा गोरखा दशैं–दीपावली महोत्सव: कमल थापा

शनि नवम्बर 1 , 2025
भारत–नेपाल की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना गोरखा दशैं–दीपावली महोत्सव Dehradun, 01 November: महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट का वातावरण शनिवार शाम पूरी तरह गोरखाली संस्कृति के रंगों में डूब गया। गोरखा दशैं–दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला–2025 की भव्य सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को झूमने, मुस्कुराने और अपनी जड़ों से जुड़ने […]
रोटी—बेटी के रिश्ते और परंपरा को जीवित रख रहा गोरखा दशैं–दीपावली महोत्सव: कमल थापा

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share